राची, झारखण्ड | नवम्बर | 19, 2024 ::
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरे कृष्ण मार्ग लक्ष्मी नगर,पिस्कामोड़ रांची,(झारखंड पब्लिक स्कूल के निकट) श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 नवंबर से 30 नवंबर 2024 समय संध्या 4.30 से संध्या 7.30 बजे तक होगी। वरिष्ठ कथावाचक श्रीमान अचिंत्यचक्र दास जी(मुंबई ) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवणपान कराया जाएगा। आगे आयोजन कमेटी के प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने बताया इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।टोला मुहल्ला एवं आसपास के श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर दिया गया है।
आज आयोजन कमेटी के पदाधिकारी रामजतन शर्मा, श्री राम शर्मा, इंदुभूषण प्रसाद गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, पंकज लाल, ओमप्रकाश वर्णवाल, रामरतन शर्मा, हरिशंकर चौधरी, संजय सरकार, बसंत सिंह, विनोद चौधरी, रंजन अग्रवाल, रामबली शर्मा, मनोज कुमार, सुजीत कुमार द्वारा रांची के लोकप्रिय रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ को श्रीमद् भागवत कथा में आमंत्रित किया गया है। रक्षा राज्य मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन कमेटी को बधाई दिए।




