Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री श्याम प्रभु जन्मोत्सव 12 नवम्बर को

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  11, 2024 ::

अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 12 नवम्बर 2024 को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को अत्यन्त सुचारीपूर्ण ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्री श्याम प्रभु सहित शिव परिवार एवम बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया जाएगा । ज्ञातव है की कार्तिक शुक्ला एकादशी को श्री श्याम प्रभु का जन्म हुआ था ।
मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ होगा । श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश के सन्मुख अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री श्याम प्रभु की सेवा में संगीतमय संकीर्तन किया जायेगा साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा , छप्पन भोग एवम विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग अर्पित किया जायेगा ।

 

Leave a Reply