Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

लक्ष्मीनारायण मंदिर मे दीपावली मिलन सह अन्नकूट महोत्सव

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

श्री माहेश्वरी सभा, राँची; माहेश्वरी महिला समिति; माहेश्वरी युवा संगठन; एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति द्वारा दीपावली मिलन सह अन्नकूट महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

समाज जनों ने दीप प्रज्वलित कर एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परेश गट्टानी, राहुल साबू, और राम बांगड़ का सम्मान किया गया, जो झारखंड का सर्वोच्च व्यापारी संगठन FJCCI के क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्य चुने जाने से समाज की गरिमा बढ़ा रहे हैं।

भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक विभोर डागा, मनोज कल्याणी, मनोज काबरा, मुकेश काबरा, एवं हनुमान मंडल के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। अपराह्न 1:30 बजे, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मंदिर परिसर में 101 दीप प्रज्वलित कर भगवान लक्ष्मीनारायण के सामने विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इसके बाद 101 लोगों ने सामूहिक आरती में भाग लिया,
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी, पूर्व सांसद अजय मारू, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी युवा मंच, हनुमान मंडल, रांची गोशाला न्यास, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स, एवं अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply