राची, झारखण्ड | अक्टूबर 29, 2024 ::
झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2024 की तैयार टी० एम० सी० पार्टी ने झारखण्ड में जोर-शोर से की और विधान सभा क्षेत्रो में भी संगठन को सशक्त करते हुए चुनाव लडने की पुरी तैयारी की थी। उसी कम में पार्टी ने सात विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम के साथ घोषणा भी कर दी थी। परन्तु टी० एम० सी० के शीर्ष नेत्री सुश्री ममता बनर्जी एवं पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने झारखण्ड में विधान सभा 2024 का चुनाव न लड़कर इंडिया गठबंधन को सहयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को झारखण्ड में हराने में सहयोग करने का निर्णय लिया।
अतः किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह नहीं देने का निर्णय लिया गया। शुभकामनाओं के साथ।




