Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संकल्प मतदान का झारखंड के उत्थान का के संदेश के साथ विद्यार्थी परिषद ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   28, 2024 ::

संकल्प मतदान का-झारखंड के उत्थान का के संकल्प के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी भी हुई. संगोष्ठी में सभी युवाओं को मतदान करने समाज के आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने एवं लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका का निर्माण करने हेतु आग्रह किया गया। मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक आनंद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की महती भूमिका है. झारखंड में लगभग 66 फीसदी युवा वोटर हैं, जो देश के कर्णधार हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि हम युवा इस देश के महापर्व में खुद की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए भी बढ़-चढ़कर आगे आये और राज्य में एक सशक्त सरकार बनाये. वहीं अभाविप के विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि इस चुनाव में हम युवाओं के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है कि राज्य में एक सशक्त सरकार को चुनकर विधानसभा में बैठाये और मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें. इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

 

 

Leave a Reply