Breaking News Latest News झारखण्ड

समाजसेवी केदार शर्मा के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   28, 2024 ::

विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए जयप्रकाश नगर रांची निवासी (सुखदेव नगर थाना की निकट) केदार शर्मा (उम्र:69 वर्ष) का निधन 15.10.2024 को हुआ। स्वर्गीय केदार शर्मा विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक एवं झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रधान महासचिव संतन शर्मा के पूजनीय पिताजी थे। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए उनके निधन पर समाज के सभी लोग शोकाकुल है।
विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा स्व.केदार शर्मा धार्मिक विचार के थे उनका अधिकांश समय पूजा पाठ, भजन कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रम मे व्यतीत होता था। आज उनकी कमी हम सभी को महशुस हो रही है वहीं सुभाष कुमार ने कहा पौधारोपण,फ्री मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर आदि आदि सामाजिक कार्यक्रम कर हमेशा उन्हें याद किया जाएगा।
आज जयप्रकाश नगर स्थित संतन शर्मा जी के आवासीय परिसर में शोक संवेदना आयोजन कर स्वर्गीय केदार शर्मा के चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कि गई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सहित संजय विश्वकर्मा,दिलीप कुमार शर्मा, समाजसेवी राहुल चौधरी, रानी कुमारी, सुबोध कुमार शर्मा, रमण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply