राची, झारखण्ड | अक्टूबर 27, 2024 ::
झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में दिनांक 27 अक्टूबर 2024, रविवार को रेलवे खेल परिसर,चक्रधरपुर में एरोबिक जिम्नास्टिक राज्य स्तरीय चयन परीक्षण का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें सभी ने खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार सिंह (एन०आई०एस० प्रशिक्षक, दक्षिण पूर्व रेलवे) के कुशल निर्देशन में किया गया। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और खेल भावना के उच्च मानकों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में झारखंड जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक कुमार साहु, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार, हेमा कुमारी, दीपमांझी, आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
सीनियर बॉयज़ एरोबिक जिम्नास्टिक:
करण कुमार
अमित कुमार गोप
टोनु गोपाल
आयुष राहुल टोप्पो
अनुराग कुमार
राजवीर केरकेट्टा
विकास कुमार गोप
आयुष कुमार लोहरा
सीनियर गर्ल्स एरोबिक जिम्नास्टिक:
हेमा कुमारी
दीपिका लामा
प्रिया यादव
जूनियर बॉयज़ एरोबिक जिम्नास्टिक:
नयन कच्छप
आयुष स्वांसी
आकाश कुमार महतो
जूनियर गर्ल्स एरोबिक जिम्नास्टिक:
कुमारी रिश्टी राज
सपना कुमारी
रिया कुमारी
चंदा कुमारी
दशमी कुमारी
लतिका चंद्रा
मुस्कान गुप्ता
नेशनल डेवलपमेंट:
रुद्र कुमार
अथरा गुप्ता




