राची, झारखण्ड | अक्टूबर 08, 2024 ::
झारखंड सरकार द्वारा आयोजित खेलो झारखंड के योगासन खेल में लातेहार जिला उत्क्रमित+ 2 हाई स्कूल बारियातू के छात्र दीपु लोहरा सेलेक्शन एस जी एफ आई गेम्स के लिए हुआ है। लातेहार जिला योगासना प्रतियोगिता के बाद चुने गए छात्रों का टीम खेलों झारखंड के लिए खेलगांव रांची गये थे। जहां प्रतियोगिता के बाद जिला से एक मात्र छात्र का सलेक्शन एस जी एफ आई गेम्स के लिए हुआ है। झारखंड योगासन खेल संघ के प्रदेश महासचिव विपिन पांडेय, तकनीकी पदाधिकारी डॉ एस के घोषाल और दीपु के प्रशिक्षक और लातेहार जिला सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




