Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे उन्हें विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी : कमलेश

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   06, 2024 ::

कांग्रेस के चुनावी अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान-लक्ष्य 2024 के तहत कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के बेरमो एवं गिरिडीह में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय सिमरिया एवं बड़कागांव में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर पलामू प्रमंडल के पांकी विधानसभा में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांँव दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लोहरदगा एवं खिजरी में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू द्वारा सभाओं के माध्यम से आम जनता के साथ संवाद किया गया।
इस क्रम में पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरे झारखंड में जनसंवाद अभियान लक्ष्य 2024 चल रहा है। इसके माध्यम से सरकार के कार्य और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे। भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए हैं गठबंधन सरकार के नेता नहीं बल्कि सरकार का काम बोल रहा है, जो जनता के दिलों में छप गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे उन्हें विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी है।समय कम है सरकार की उपलब्धियां खासकर कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं। इतने ही कम समय में हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है।

Leave a Reply