Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

“हम नही परन्तु आप” प्रज्ञान नेशनल सर्विस स्कीम का 56वा वार्षिक महोत्सव

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   05, 2024 ::

संत जेवियर कॉलेज रांची में ” हम नही परन्तु आप” प्रज्ञान नैशनल सर्विस स्कीम (एन ० एस ० एस ० ) 56वा वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में लगभग ५०० छात्राओं ने मिल कर सहभागिता दिखाई और कई संगीत ,नृत्य और फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी ।साथ ही आजादी का महोत्सव में हुए सभी प्रतियोगिता नुक्कड़ नाट्य ,संगीत , नृत्य और क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी थी उन सभी को पुरुस्कृत किए गया।
महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर फादर नाबोर लकड़ा एस जे अपने अनमोल वचनों से सभी का उत्साह बढ़ाया और कहा बेवजह खुश रहिए क्योंकी वजह बहुत महंगी है ,साथ ही बताया कि स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है और अगर लोग अपना आंगन स्वच्छ रखेंगे तो पूरा पूरा भारत स्वच्छ भारत बनेगा।
मुख्य अतिथि पूर्व एन ०एस ०एस ० ऑफिसर डॉ कमल बोस ने विद्यालय के युवाओं को संबोधित किया और कहा एन ०एस ०एस वर्तमान नही भविष्य की बात करता है और हमारा काम समाज का कल्याण करना है।
साथ ही वर्तमान एन ०एस ०एस ० ऑफिसर डॉ अनिर्बन दास गुप्ता ने संस्थान को चिन्हित करते हुऐ कहा कि युवाओं को समाज के विकास हेतु कैसे नई विधाओं का पथ चुनना चाहिए और एन ०एस ०एस ० संस्थान ये अवसर सभी को देता
बर्सर हेमंत कुजूर ने कार्यक्रम पर कहा इन सभी कार्यक्रम छात्राओं को नए अवसर देते है और उन्हें महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी बनाता है।
इंटरव्यू के दौरान छात्रों ने कहा एन ०एस ०एस ० हम सभी नए अवसर देता और समाज के साथ समाज का विकास सुनिश्चित करता है ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एन ०एस ०एस ० ऑफिसर डॉ कमल बोस , वर्तमान एन ०एस ०एस ० ऑफिसर डॉ अनिर्बन दास गुप्ता , कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रधान डॉ नरेन्द्रनाथ सिंह, बी ०बी ० ए० डिपार्टमेंट के प्रधान डॉ अभिजीत डे, बर्सर हेमन्त कुजूर, बी ०जे ०एम ०सी ० के शिक्षक और अन्य विभाग के शिक्षकगण भी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply