Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में मारवाड़ी कॉलेज बना विजेता

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   04, 2024 ::

जगन्नाथनगर महाविद्यालय, धुर्वा राँची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विभिन्न महाविद्यालयों से आई टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबलों का प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज, राँची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरसा कॉलेज, खुंटी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। उपविजेता बिरसा कॉलेज, खूंटी हुई एवं तृतीय स्थान पर बी. एन. जालान कॉलेज, सिसई रही।

वहीं पुरुष वर्ग में मारवाड़ी कॉलेज, राँची ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में डोरंडा कॉलेज, राँची को हरा कर विजेता बनी। डोरण्डा कॉलेज, राँची उपविजता रही एवं तृतीय स्थान पर बी. एन. जालान कॉलेज, सिसई रही।

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया

Leave a Reply