Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण मंदिर कुरुक्षेत्र होगा शिवाजी चौक बूटी मोड का पूजा पंडाल

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   04, 2024 ::

महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, शिवाजी चौक बूटी मोड द्वारा इस वर्ष भव्य दुर्गा उत्सव की तैयारी की जा रही है, पूजा समिति द्वारा पंडाल का निर्माण का कार्य जारी है l यहां वर्ष 1999 से पूजा का आयोजन किया जा रहा है l इस वर्ष पंजाब प्रांत के कुरुक्षेत्र में स्थित भगवान श्री कृष्ण मंदिर का प्रारूप दिया जा रहा है जिसमें मां दुर्गा विराजमान होगी l
पंडाल के बाहर आकर्षक विद्युत साज-सजा होगी l
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रुद्र नारायण महतो ने बताया की पंडाल का निर्माण कार्य बंगाल से आए कारीगरों द्वारा महीने भर से किया जा रहा है जिसकी कुल लागत लगभग 30 लाख रुपए होगी l
यहां स्थानीय समेत दूर दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं l
इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंडाल पंचमी दिन से ही खोल दिया जाएगा l

 

 

 

Leave a Reply