राची, झारखण्ड | अक्टूबर 04, 2024 ::
सीबीएसई क्लस्टर में अंडर-19 वर्ष बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में आर्मी पब्लिक स्कूल रांची चैंपियन बना और नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। मैच सेंट स्टीफंस स्कूल हज़ारीबाग़ में आयोजित किया गया। वहीं बी.बॉल अंडर-19 में लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बोकारो डीपीएस में बी.बॉल मैच हुआ। तीरंदाजी में भी अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन शिप में मास्टर लंगताई बेश्रा और मास्टर रचित ने नैटिनल के लिए क्वालीफाई किया और चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। और मिश्रित में प्रजापति गार्गी और रचित ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिसुर रहमान, मृणाल घोष एवं श्वेता कुमारी एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे।




