राची, झारखण्ड | सितम्बर 27, 2024 ::
विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में रांची में पहली बार मेदांता अस्पताल, रांची ने अपने मरीजों के लिए एक अत्याधुनिक हार्ट जर्नल ज़ोन की स्थापना की है, जिससे मरीज अपने हृदय स्वास्थ्य का स्कोर स्वयं जाँच और माप सकते हैं। इस स्क्रीन का उद्देश्य हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करना है।
इस महत्वपूर्ण पहल का उदघाटन अस्पताल के निदेशक विश्वजीत कुमार द्वारा किया गया, जिनके साथ अस्पताल के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी। इस अवसर पर कार्डियक डिपार्टमेंट के कार्डियक सर्जन डॉ. बालामुरली श्रीनिवासन, डॉ. मिलन कुंडू, और प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मयूरी शरद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मेदांता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “विश्व हृदय दिवस हमें अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की याद दिलाता है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत ने बतलाया , “मेदांता, रांची में हम अपने मरीजों को उच्चतम स्तर की कार्डियक देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व हृदय दिवस का यह आयोजन हमें हृदय रोग की रोकथाम और इसके उपचार के प्रति और भी सजग बनाता है।
इस आधुनिक हार्ट जर्नल की मदद से अगले कुछ दिनों तक लोग अपने हृदय स्वास्थ्य का मूल्यांकन स्वयं कर पाएंगे।
विश्वजीत कुमार, अस्पताल निदेशक, मेदांता रांची ने कहा, “हम अपने मरीजों को उच्च-स्तरीय कार्डियक सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।




