राची, झारखण्ड | सितम्बर 27, 2024 ::
विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ-साथ एमएमए ( mixed martial Art) जैसे घातक माने जाने वाले खेल प्रतियोगिताओं में भी झारखंड की अग्रणी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देना प्रारंभ हो गया है। आगामी 28-30 सितंबर तक रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता किया जा रहा है जिसके लिए झारखंड राज्य एमएमएस अधिकारियों नें पुष्टि करते हुए बताया कि संघ की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है साथ साथ खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का आना प्रारंभ हो चुका है, मौके पर झारखंड राज्य एमएमए संघ के अध्यक्ष स्निग्ध गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुदामा वर्मा मुख्य कोच मोहित कुमार, अमरेंद्र दत्त त्रिवेदी अंशु कुमार अमित वर्मा इत्यादि मौजूद थे सभी ने एक स्वर में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों आह्वान करते हुए स्वागत की बात कहें
मिश्रित मार्शल आर्ट ( एमएमए ) एक पूर्ण संपर्क युद्ध खेल है जो स्ट्राइकिंग , ग्रैपलिंग और ग्राउंड फाइटिंग पर आधारित है , जिसमें दुनिया भर के विभिन्न युद्ध खेलों की तकनीकों को शामिल किया गया है।




