राची, झारखण्ड | सितम्बर 23, 2024 ::
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के 48वां वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में अग्रसेन भवन में हुई महिला गोष्ठी में जिसका विषय था “किशोर किशोरियों को क्या बताएं? क्या छुपाएं?” इसमें मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा* की महिलाओं ने भी बहुत ही सशक्त मात्रा में इसमें अपनी भागीदारी देकर एक अहम भूमिका निभाई। जिसमें महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये, साथ ही तरह-तरह के महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा भी हुई। इस चर्चाओं पर एक निष्कर्ष निकला कि हमें बच्चों को आगे कैसे परवरिश देनी चाहिए। इसमें विशेष रूप से कुछ मुद्दे सामने आए है जैसे की हमें बच्चों को कैसे संस्कार सीखना चाहिए, साथ ही उन्हें मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए उनके साथ आउटडोर गेम्स खेलकर साथ ही बच्चों के साथ समय बिताए ताकि वह अच्छे संस्कार सीख पाए।
मारवाड़ी महिला मंच* की महिलाओं की तरफ़ से *मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा* को इस महिला गोष्ठी में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस गोष्ठी में अध्यक्षा विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार, विनीता विहानी, कविता जालान, पायल जैन, चंद्रकला, दीपिका मोतिका, चंदा अग्रवाल और अन्य बहनें उपस्थित थीं।
◦




