Breaking News Latest News झारखण्ड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मीयो द्वारा विरोध प्रदर्शन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   18, 2024 ::

अंचल कार्यालय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अरगोडा चौक, रांची पर उच्च बैंक प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ पूरे देश में यूनियन बैंक में 70,000 यूनियन बैंककर्मी AIUBOF और AIUBEA के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन पूरे 18 अंचल कार्यालयों पर किया गया। रांची अंचल कार्यालय पर दोनों संगठनों के लगभग 200 साथियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिए। अंचल प्रमुख रांची को 20 मांगों की सूची भी सौंपी गयी।
मुख्य मांगें इस प्रकार थी

1 बैंक में सभी पदों पर भर्ती शीघ्र करना।

2 बैंक के पूंजी को अनावश्यक रूप में खर्च करने पर रोक लगे।

3. अनुकम्पा के आधार पर नौकरी शीघ्र प्रदान करना।

4. बैंक में आउटसोर्सिंग से कार्य करवाना बंद हो।

5. बैंक में अप्रेन्टिस की भर्ती बंद हो।

6. उप श्रमायुक्त मुम्बई में 12 मार्च 2020 को हुए समझौते के अनुसार सबस्टाफ की भर्ती शीघ्र करना।

7 यूनियन के पदाधिकारियों पर अनावश्यक रूप से कारवाई पर रोक लगाना

और अल्पसंख्यक यूनियन को बढ़ावा देना बंद करना।

8. बैंक में समझौते के अनुसार नियमानुसार समय से कार्य करना।

प्रदर्शन में झारखण्ड प्रदेश बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन (JPBEA) के पदाधिकारी और रांची जिले के महामंत्री कॉ० अमन सिबरीवाल ने भाग लिया और प्रदर्शन को संबोधित किया। प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों का महामंत्रियों द्वारा आभार प्रकट किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिकारी वर्ग के महामंत्री कॉ० ज्योत्स्नेश्वर पांडेय और कर्मचारी वर्ग के महामंत्री कॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply