Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

स्कूल ऑफ योग, रांची विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी वाईसीबी परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

रांची विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ योग विभाग अंतर्गत डिप्लोमा इन योगिक साइंस सत्र 2023-24 के तीन छात्रा अंकिता कुमारी, अंजना और मेनका कुमारी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल किए। यह परीक्षा आयुष मंत्रालय के द्वारा आयोजित की जाती है और योग सिखाने की पात्रता जांच करती है। इसमें मुख्य रुप से दो परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिसमें एक प्रेक्टिकल और दूसरा पेपर थ्योरी होती है। योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के द्वारा विद्यार्थियों के योग सिखाने और योग कक्षा संचालित करने की पात्रता जांच करती है, इस परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में ऑनलाइन माध्यम से की जाती है जिसमें देश की जाने-माने योग विद्वान परीक्षार्थियों के योग्यता का जांच कर रिजल्ट जारी करते है।
थेरोरी और प्रैक्टीकल दोनो में सफलता हासिल करना अनिवार्य होता है।
स्कूल ऑफ योग की डायरेक्टर डॉ मधुलिका वर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ गुरचरण साहू और सभी शिक्षकगण सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply