राची, झारखण्ड | सितम्बर 13, 2024 ::
विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डॉ वंदना कुमारी, विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग, रांची विश्वविद्यालय, डॉ एस एन पी यादव, डीन एवं पूर्व विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह, पूर्व डीन एवं पूर्व विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग, मगध विश्वविद्यालय, डॉ सरफराज, प्राध्यापक, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, मगध विश्वविद्यालय के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर द्वारा लिखित और संपादित पुस्तक “ए जर्नी इन टू एंटोंमोलॉजी” भाग 2, जो हानिकारक कीट और पौधों के बीच के संबंध विषय पर आधारित है, का विमोचन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉक्टर नईनी सक्सैना एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग रांची विश्वविद्यालय डॉक्टर सोनी कुमारी तिवारी उपनिदेशक एमएमटीसी यूजीसी रांची विश्वविद्यालय, डॉ नीता लाल, डॉ सीमा केसरी, डॉ रोहित कुमार श्रीवास्तव, डॉ निवेदिता उपस्थित थीं। सभी ने लेखक को शुभकामनाएं दी। रांची विश्वविद्यालय कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने लेखक के प्रयास को सराहा और सतत आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।




