Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   08, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक नौशाद आलम उपस्थित रहे। उद्घाटन कर्ता के रूप में सिविल सर्जन सदर अस्पताल से प्रभात कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम सदर हॉस्पिटल के मेडिकल टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक नौशाद आलम ने कहा कि कैंसर को दूर भगाने के लिए हमें सही खान-पान की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने रांची समर्पण शाखा के इस कार्य की सराहना की और कहा कैंसर एक बहुत ही जान लेवा बीमारी है एवं शुरुवाती समय में इसका पता लगाना इसके इलाज के लिए सबसे अधिक लाभदायक है।
इसमें आए सभी डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान शिविर मे 70 से भी अधिक लोगों ने निशुल्क जाँच सेवा का लाभ उठाया। इसमें 50 महिलाओं के मैमोग्राफी टेस्ट भी किए गए। 60 लोगों ने पेप्स में टेस्ट भी कराया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष सुमिता लाठ, पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला, सचिव शुभा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कोमल पोद्दार, रितु पोद्दार, पूजा लहरिया, चंद्रकला आशा सराफ, उपस्थित रहे।

Leave a Reply