Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

भारत सरकार द्वारा निर्देशित “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | अगस्त   14, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज ने बच्चों में देशभक्ति का प्रेरणा जगाने के लिए किया गया एक दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान का किया गया शुरुआत। जिसके तहत एनएसएस, एनसीसी और सैकड़ों छात्रों को राष्ट्र ध्वज तिरंगा, भेंट स्वरूप दिया गया और इस तिरंगे के साथ अपना सेल्फी माय भारत पोर्टल में भी अपलोड करने के लिए कहा गया और इस अभियान को अलग अलग सोशल मीडिया हैंडल में #HarGharTiranga के साथ पोस्ट करने को कहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के डिप्टी मेयर संजय विजयवर्गीय रहे और उन्होंने बच्चों के बीच झंडे का वितरण करते हुए सबको इस झंडे का महत्व बताया और सबों से देश सर्वोपरि होने का शपथ दिलवाया। इस असवर पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने को कहा और प्रत्येक विद्यार्थी को 15 अगस्त तक अपना तिरंगा के साथ अपना सेल्फी माय भारत पोर्टल ने यूथ रजिस्ट्रेशन करके अपलोड करने को कहा। इस कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, बीबीए से डॉ सुमित कुमार, डॉ राजेश कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अनुभव चक्रवर्ती, एमबीए से प्रो संतोष कुमार, प्रो रंजय कमल, प्रो अब्दुला मौजूद रहे।

Leave a Reply