राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 ::
राँची समर्पण शाखा द्वारा हर एकादशी को निरंतर गौ सेवा किया जा रहा है । ये सेवा आशा सर्राफ जी के द्वारा करवाई गई। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है ।
आज की सेवा में गौ माता को गुड , चोकर, खीरा, गाजर, और हरी सब्जियां खिलायी गई । गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियाँ सुचारू रूप से की।
कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल , कोमल पोदार,डॉली बंसल , पायल जैन ,कविता जलान, वेदिका सिंघानिया मौजूद थी।




