राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 ::
भारतीय युवा संघ गणपति पूजा समिति,पिस्का मोड़,लकड़ी टाल की ओर से गुरुवार को गणेश पूजा पंडाल का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस वर्ष समिति ने भव्य पंडाल निर्माण कर पूजा करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष बिट्टू सिंह ने बताया कि इस बार पूजा कि तैयारी वृहद् रूप में की जा रही है। पांच दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भजन संध्या की व्यवस्था की गई है। कहा की पंडाल एवं स्थानीय झेत्रों में आकर्षक विधुत सज्जा की जाएगी। मिडिया प्रभारी नमन भारतीय ने बताया की गणेश चतुर्थी के दिन से पांच दिनों के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की जाएगी। पांच दिवसीय महोत्सव में पूजा-अर्चना,भोग वितरण के साथ प्रत्येक दिन की संध्या आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
भूमि पूजन में समिति के अध्यक्ष बिट्टू सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज साह, मिडिया प्रभारी नमन भारतीय, पंचम सिंह, भोलू सिंह, आशीष अग्रवाल, संतोष कुमार,कुशवंत कुमार, प्रसिद ओझा, अविनाश साह, रवि साह, संजू साहू,मोनू शर्मा,सुधांशु रंजन, बिट्टू कुमार साहू, राहुल शर्मा, सिनु वर्मा, विवेक साह, मनीष राय,कुशवंत कुमार,आंनद यादव, रूद्र प्रजापति, मोहन कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूत थे।




