राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 ::
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई के द्वारा मारवाड़ी महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैडमिंटन की राज्यस्तरीय खिलाड़ी तनिषा सिंह, छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रोफेसर तरुण चक्रवर्ती, महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश कुमार , खेल प्रभारी प्रोफेसर राहुल, प्रोफेसर आर आर शर्मा एवं प्रोफेसर तमन्ना एवं महानगर सह मंत्री सिद्धांत श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हेतु खेलो भारत के तहत सभी छात्र-छात्राओं को खेल से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास करना ही लक्ष्य है, छात्रों की मानसिक व शारीरिक फुर्ती बनाए रखने के लिए सभी को खेल से जुड़ना आज युवा पीढ़ी में अति आवश्यक है, ।
अभाविप की सिद्धांत श्रीवास्तव ने कहा की एबीवीपी के खेलो भारत आयाम के माध्यम से विश्वविद्यालय व समाज में ऐसे छात्र-छात्राओं को आगे लाना है जो अपने कला व खेल में निपुण है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सौम्य शर्मा, शालू जायसवाल, अंजलि वर्मा, अंकित सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




