Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेस ने झारखंड बनने के पश्चात पहली बार  किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ओबीसी को सम्मान दिया : राजेश

राची, झारखण्ड  | अगस्त   24, 2024 ::

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा/अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। और ओबीसी के हक सुरक्षित कर न्याय देने की मांग की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड बनने के पश्चात पहली बार किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ओबीसी को सम्मान दिया है। साथ ही ओबीसी के मुद्दे को भी हल करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की।
केशव महतो कमलेश ने कहा कि ओबीसी के हक अधिकार दिलाने के लिए तत्पर रहूंगा और मैं मुखरता से ओबीसी मुद्दे को हल करने का काम करूंगा क्योंकि झारखंड में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सक्रियता का ही योगदान है कि आज अध्यक्ष पद ओबीसी को प्राप्त हुआ है।
अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, रौनियार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,रामजी यादव, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार , प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद, राम अवतार कश्यप, विवेक कुमार, दीनानाथ प्रसाद डॉन, राम लखन साहू, आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply