Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भारत बंद सफल रहा : राजद

राची, झारखण्ड  | अगस्त   21, 2024 ::

ST, SC के आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर लागू करने के आदेश के खिलाफ ST SC OBC द्वारा भारत बंद के आह्वान पर प्रदेश राजद ने रांची सहित सभी 24 जिलों में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और पुरजोर समर्थन दिया !
प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि रांची में बंदी पूर्ण रूप से सफल हुआ, बंदी के दौरान राजद नेताओं ने रांची जयपाल सिंह स्टेडियम से सुजाता चौक तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया !
बंदी में समर्थन के दरम्यान उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, अनीता यादव, राजेश रौशन, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, धर्मेंद्र महतो, कमलेश यादव, सुधीर गोप, रामकुमार यादव, जफीर खान, शौकत अंसारी, अजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, क्षितीज मिश्रा, फरहान खान, उज्ज्वल सिंह, लालाबाबू रजक, मैनेजर राय राम इकबाल चौधरी, विजय सिंह, सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे !

बंद के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राजद महासचिव यादव ने कहा कि आरक्षण कोटा बढ़ाने संबंधित व्यवस्था सिर्फ संसदीय प्रणाली तय कर सकता है क्योंकि संवैधानिक रूप से आर्टिकल 341,342 में स्पष्ट अधिकार सिर्फ संसद को दिया गया है ! इसलिए ST SC या OBC को आरक्षण कोटा में कोटा तय करने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं दिया जा सकता है !

विदित हो कि देश में 26 नवंबर 1950 को संविधान बना था, उसके बाद से आज तक ST SC OBC वर्ग का शैक्षिण सामाजिक आर्थिक स्थिति का सही डेटा सरकारों ने जारी नहीं किया है

Leave a Reply