Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची प्रेस क्लब मे आयोजित फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   21, 2024 ::

रांची प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हो गई। प्रदर्शनी में राज्य और पड़ोसी राज्य बिहार के साथ साथ महाराष्ट्र, गुजरात से भी कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न घटनाओं की जीवंत तस्वीरें और संदेश देने वाली तस्वीरें पेश की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग के मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और समाजसेवी कुणाल आजमानी शामिल हुए। प्रतियोगिता में जिकरा अमरीन को प्रथम स्थान पुरस्कार जिन्होंने हालिया कोलकाता में हुए डा के साथ रेप की घटना की जीवंत और मार्मिक तस्वीर पेश की वहीं वही दूसरा पुरस्कार प्राप्त करने वाले धनबाद के चंदन पॉल ने अपनी तस्वीर में कोल खदानों से कोयला ढो कर लाने वाले नाबालिक बच्चों की तस्वीर पेश की। वहीं तीसरे स्थान पर रहे अभिराज ने अपनी तस्वीर में एक रिक्शा चालक नजर आया, जो पक्षियों के बीच सुकून से बैठा हुआ था। विजयी प्रतिभागीयों को प्रशस्ति पत्र, अवार्ड और नकद पुरस्कार से नवाज़ा गया।
समारोह में झारखंड के वरिष्ठ छायाकारों को भी स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply