Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

“एक पेड़ एक जिंदगी” अभियान के तहत हिल टॉप पब्लिक स्कूल में पौधारोपण

राची, झारखण्ड  | अगस्त   20, 2024 ::सामाजिक संस्था शारदा फाऊंडेशन कि ओर से बरियातू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ एक जिंदगी” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक संस्था शारदा फाऊंडेशन ने विद्यार्थियों के साथ स्कूल परिसर में 51 पौधे लगाकर उसकी देखभाल, सेवा और उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री व यूट्यूबर अंतरा दुबे उपस्थित थीं।

स्कूल के निदेशक राजेश गुप्ता, प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, गोविंद यादव व जय श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के तहत सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर आई एस जाकी, सीमा लाला, पुरोबी राय, सिबानी, मौसमी भटचार्या, सूर्यकांत, साधना, प्रियंका, सिमकि, सरिता, निकिता राज, सविता सिंह समेत कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply