राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 ::
रामगढ़ महाविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया । इस अवसर पर प्राचार्या ने उपस्थित सभी लोगों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था लेकिन अंग्रेजों ने गुलाम बनाकर हमें कमजोर किया था।1947 में भारत आजाद हुआ आजादी प्राप्त करने के सफर में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर किए। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने राष्ट्रध्वज तिरंगा के बारे में कहा कि तिरंगा द्योतक है शांति , शक्ति ,साहस, धर्म और विकास का।
इस अवसर पर रामगढ़ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सरिता सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ.आर.वी.पी देव, डाॅ आर.के.उपाध्याय, प्रोफेसर रोज उरांव, डॉ कामना राय, डॉ प्रीति कमल, डॉ बलवंती मिंज, डॉ अनामिका, डाॅ रामाज्ञा सिंह, डॉ शालिनी, डाॅ शाहनवाज, डॉ बीरबल, रिटायर्ड शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, उपस्थित थे।




