राची, झारखण्ड | मार्च | 12, 2025 ::
झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित मिलन समारोह के दौरान कैंपस स्टूडेंट्स से भरा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर होली की खुशियों को साझा किया। पारंपरिक गीतों का आनंद उठाते हुए सभी ने रंग और गुलाल से होली खेली।
डीजे की धुन पर छात्र छात्राओं ने
नागपुरी, हिंदी एवं भोजपुरी गानों पर खूब थिरके।
होली मिलन समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की चांसलर प्रो o सविता सेंगर एवं कुलसचिव प्रो o पीयूष रंजन ने विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
समारोह का आयोजन कल्चरल क्लब ने किया था।।