Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

जी.डी. गोयंका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

राची, झारखण्ड  | अगस्त   16, 2024 ::

जी.डी. गोयंका विद्यालय के परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस महोत्सव पर विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह, वाइस चेयरमैन अमन सिंह ,जॉइंट सेक्रेटरी गोपीकृष्ण अग्रवाल ,तथा कमेटी मेंबर पुरुषोत्तम तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय के चेयरमैन श्री मदन सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया ।इस अवसर पर कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट का सुंदर प्रदर्शन किया । छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य ,नृत्य नाटिका एवं संभाषण इत्यादि का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक गीत प्रतियोगिता थी।जिसका श्री किशोर तिरु और श्री सामित सेन द्वारा निर्णय दिया गया। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Leave a Reply