Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

” हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   13, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि ओर से कांके पिठौरिया नवा टोली केला बगान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देश भक्ति की भावना को फैलाते हुए निकले।आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को मानते हुए ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुवात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश वासियों से आवाहन किया था।अबकी बार भी हर व्यक्ति के घर में तिरंगा लग जाए,हर व्यक्ति के घर में तिरंगा फहराया जाए, उसी के तहत हम लोगों ने पदयात्रा निकाली । 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लग जाए।देश के सभी देश वासी भी पूरे जोश में कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बी के राजमती,नमिता देवी, आशुतोष द्विवेदी,शुभम चौधरी, अशोक सहाय, अरविंद सहाय, बंटी श्रीवास्तव,अश्विन सिन्हा, जया श्रीवास्तव,जय श्रीवास्तव, नेहा रानी, गोविंद कुमार यादव, सविता देवी, संतोष कुमार, सुनीता, नेहा, नन्ही, राजू, शशांक, सीमा,देवी, खुशी,रिंकी , तेजस, सुरेंद्र तूतेजा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply