Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री महावीर मंडल राँची ने चंपत राय, महासचिव श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या का किया स्वागत

राची, झारखण्ड  | अगस्त   09, 2024 ::

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारण पुर, राँची के नवनिर्माण हेतु प्रस्तावित प्रतिकृती का अनावरण तथा भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल, राँची एवं श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी तथा सदस्यगण भी शामिल हुए!
इस अवसर पर श्री महावीर मंडल राँची की ओर से चंपत राय, महासचिव श्री राम जन्म भूमि तीर्थ छेत्र अयोध्या का स्वागत राम अंगवस्त्र, शॉल एवं श्री चैती दुर्गा मंदिर का प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया गया!
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, उपाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, प्रकाश चन्द्र सिन्हा, रुपेश बर्मन, श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, किशोर साहू, संजय सिंह लल्लू, राजीव रंजन मिश्रा,मुनचुन राय आदि शामिल थे!

Leave a Reply