Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

नरभेराम स्कूल में लायंस लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह

नरभेराम स्कूल में लायंस लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड और बिहार के 90 क्लबो के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ वीके लाडिया जो की उदयपुर से है कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने लायंस क्लब कि प्रशासनिक टीम की विधिवत शपथ ग्रहण समारोह करवाया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पाल राहुल वर्मा के द्वारा किया गया। मुख्य रूप से जरा 322 ए के सभी पूर्व जिला पाल कार्यक्रम में शामिल थे वाइस गवर्नर संजय कुमार डाल्टेनगंज से और वाइस गवर्नर मजूमदार रांची से कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम का आयोजन 322 ए की जिलापाल सीमा बाजपेई और उनकी संपूर्ण टीम द्वारा किया गया था ‌ ।
कार्यक्रम में कुल मिलाकर 350 लायंस क्लब के सदस्य शामिल हुए ।
इसमें लाइंस इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर बीके लड़िया ने रिलायंस की गतिविधियों के बारे में बताया और साथ ही लाइंस सेवा के क्षेत्र में जो कार्य करते हैं उसके उससे लोगों को अवगत कराया। लायंस के LCIFकी संस्था द्वारा समाज को जो डोनेशन दिया जाता है उसके बारे में बताया । इस अवसर पर जिन clubs ने LCIF में डोनेशन दिया था उन्हें उन्हें सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम की ऑर्गेनाइजिंग टीम को भी मंच पर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत और नृत्य से हुई। विभिन्न क्लब के पदाधिकारी को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। जिला पाल सीमा वाजपेई ने सेवा कार्यों के लिए सभी क्लब के पदाधिकारी को धन्यवाद दियाऔर आगे वाले जिला के प्रोग्राम के बारे में बताया। प्रोग्राम में झारखंड के अलावा उड़ीसा असम और कोलकाता से भी लोग आए थे। इस सफल प्रोग्राम में सभी पूर्व जिला पाल एवं कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी लाइन सदस्यों के योगदान के कारण यह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply