Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

अंतर विद्यालय पूर्वी कमांड हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय

राची, झारखण्ड  | जुलाई  31, 2024 ::

आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पूर्वी कमांड क्लस्टर लेवल हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका आयोजन सूकना ( पश्चिम बंगाल) में करवाया गया था ,में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।उसमें मास्टर आकाश कुमार, शाश्वत कुमार और कुमारी आद्या ने भाग लेकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चोंं को आज की प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य श्री अभय कुमार सिंह ने सम्मानित किया और उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । स्कूल के अध्यापकों श्रीमती प्रवीण कुमारी और डॉ. प्रभास कुमार झा ने बच्चों को तैयार करवाने में अपना पूरा सहयोग दिया। विद्यालय प्राचार्य श्री अभय कुमार सिंह ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अध्यापकों को भी बधाई दी और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

Leave a Reply