राची, झारखण्ड | जुलाई 26, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में एमसीए के 3 विद्यार्थियों का चयन टीसीएस एनक्यूटी असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए 3.5 लाख सीटीसी में हुआ। कैंपस ड्राइव 18 जुलाई मारवाड़ी कॉलेज मे संपन्न हुआ, इससे पहले 26 अप्रैल को 40 विद्यार्थियों ने भाग एग्जाम में भाग लिया था, जिसमे 5 विद्यार्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए थे। चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं – दीपक कुमार सिंह, निशा चौधरी एवम अमित प्रकाश।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, एमसीए कॉर्डिनेटर डॉ घनश्याम प्रसाद, एमसीए फैकल्टी अनुभूति श्रीवास्तव एवम दीप्ति प्रसाद ने छात्रों के इस उपलब्धि पर बधाई दी।
डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा – आज के वर्तमान नौकरी के परिपेक्ष में, एक सरकारी महाविद्यालय से पढ़ कर जीवन का पहला जॉब असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कोलकाता जैसे लोकेशन में ले लेना अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है l आगे आने वाले कुछ दिनों में और भी कंपनिया आ रही है जिसकी जानकारी छात्र कॉलेज ऑफशियल वेबसाइट के माध्यम से ले और समय पर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा करे।




