राची, झारखण्ड | जुलाई 20, 2024 ::
तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का समापन शनिवार माहेश्वरी भवन में हुआ | इस तीन दिवसीय मेले में सभी स्टॉल वालों की खूब बिक्री हुई ग्राहकों को यहां के सब कलेक्शन बहुत पसंद आये | आने वाले त्योहार, राखी तीज, सिंजारा, के लिए सभी ने खूब खरीदारी की | चाहे वह हैंड मेड राखी हो या कॉटन बेडशीट सेट, प्योर साउथ सिल्क, मोडाल सिल्क, ट्रेंडी गाउन, सूट फैंसी साड़ी या फिर लज्जिज व्यंजन आने वाले सभी को सब कुछ बहुत पसंद आया जिसे यहाँ के स्टाल वाले भी बहुत खुश हुए | उमंग टीम की सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर , शशि डागा, ने बताया इन तीन दिन हर तीसरे घंटे लकी ड्रा एवं आखरी दिन 10,000/- की खरीद में गिफ्ट दिया गया जिससे उद्यमी एवं ग्राहक खुश हुए | एग्जीबिशन के समापन में सभी स्टाल धारक को गिफ्ट दिया गया , वह अभी से ही उमंग के अगले मेले के लिए इंतजार में है | उमंग एग्जिबिशन को सफल बनाने में निधि बियानी,रश्मि मालपानी विनीता चितलांगिया, शारदा लड्डा एवं भवन सदस्य का साथ रहा |



