राची, झारखण्ड | जुलाई 18, 2024 ::
भारतीय शिक्षण मण्डल झारखण्ड प्रांत व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय राँची के संयुक्त तत्वावधान में विवि के सभागार में एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया । जिसका विषय
“ विजन फॉर विकसित भारत “ था ।
इस व्याख्यान माला कार्यक्रम के मुख्यवक्ता बी आर शंकरानन्द अखिल भारतीय संगठन मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल थे और व्याख्यान माला कीअध्यक्षता प्रो डॉ तपन कुमार शांडिल्य कुलपति डीएसपीएमयू राँची के द्वारा की गई
शंकरानन्द ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने देश की गरिमा व सम्मान का सर्वोच्च प्राथमिकता में ध्यान रखना चाहिए ये युवाओं का भारत युवाओं के द्वारा और युवाओं के हित के लिए शतत् निर्वद्ध रूप से निर्विघ्न प्रयासरत है , उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ ,की भारत माता विश्व सिंहासन् पर विराजमान होंगी । ये युवाओं का प्रमुख दायित्व भीहै ।आज के युवा कल के भविष्य है यही युवा देश गढ़ने का कार्य करेंगे इनका सकारात्मक सोंच से ही यह संभव है।
इसी कड़ी में विजन फॉर विकसित भारत के अन्तर्गत यह शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश भर में किया गया । इसका समापन 15 से 17 नवम्बर को दिल्ली में होना निश्चित हुआ है।
इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल सह संपर्क अधिकारी झारखण्ड प्रांत ने कहे कि विजन फॉर विकसित भारत शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के विभिन्न विषयों को विस्तार से बताये ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं और 100वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं के कंधों पर भारत को विकसित बनाने का भार है। उन्होंने आगे कहा कि नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों में नैतिक शिक्षा को एक अनिवार्य अवयव के तौर पर रखा गया है , जो विद्यार्थियों के विकसित भारत की संकल्पना में सहायक भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में विद्यार्थियों के लिए ऐसी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थी भी अपने विचारों को विशेषज्ञों के साथ संवाद कर व्यक्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ राजेश कुमार जी सहित भारतीय शिक्षण मंडल के झारखण्ड प्रांत के अध्यक्ष डॉ रंजित मिश्रा, प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहु , सह मंत्री डॉ जयंत कश्यप, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शशि कुमार , प्रांत कोष प्रमुख डॉ राहुल कुमार, विश्वविद्यालय गतिविधि के प्रांत प्रमुख डॉ पार्वती मुंडू ,
युवा गतिविधि के प्रांत प्रमुख डॉ सुबोध कुमार, महिला गतिविधि के प्रांत प्रमुख डॉ सपना त्रिपाठी, प्रांत सह प्रमुख डॉ प्रिय पांडेय, प्रांत सक्रिय कार्यकर्ता निलेश कुमार, युवराज कुमार ,
चाणक्य कुमार, आशा भगत, सहित विश्वविद्यालय के आत्मीय विद्यार्थी गण की उपस्थिति सराहनीय रही




