Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान के तहत महिला को सिलाई मशीन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  18, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा नौ पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में नौ दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया गया।

आयोजन के तीसरे दिन शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल के सम्मान में किया गया। उनके सम्मान में एक ज़रूरतमद महिला को सिलाई मशीन दिया गया। जिससे वह स्वरोजगार कर अपने घर का लालन पोषण कर सके। यह कार्य मारवाड़ी भवन में किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , शुभा अग्रवाल, संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, पूजा जैन, कविता जालान, पायल जैन , चंद्रकला, पूजा लहरिया उपस्थित थी ।

Leave a Reply