राची, झारखण्ड | जुलाई 17, 2024 ::
श्री महावीर मंडल राँची के द्वारा महावीर चौक में मुहर्रम जुलुस का भव्य स्वागत किया गया! इस अवसर पर श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू के नेतृत्व में मुहर्रम के प्रमुख अखाडा (1) धोेताल अखाड़ा, राँची
(2)लीलू अली अखाडा
(3) इमाम बख्श अखाड़ा
एवं (4) सेंट्रल मोहर्रम कमेटी,राँची को सद्भावना सम्मान के रूप में मंडल की और से यादगार मोमेंटो दिया गया! तथा मुहर्रम जुलुस में शामिल सभी अखाड़ेधारीयों को माला तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया! रांची मोहर्रम के सभी अखाड़ा महावीर चौक में पहुंचे तथा श्री महावीर मंडल राँची द्वारा लगाए गए सद्भावना स्वागत मंच पर अपना- अपना बाजा तथा खेल का प्रदर्शन किये! आज का इस स्वागत कार्यक्रम में महावीर मंडल रांची के मंत्री दीपक ओझा,उपाध्यक्ष राजा सेन गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सह मंत्री गोपाल, उदय रविदास, प्रेमचंद चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत, प्रचार मंत्री मुन्ना शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू,पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव,पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, श्रृंगार समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, रिंकू कुमार,शंकर प्रसाद,शंकर साहू, लीलू , विजय पाठक, अनु कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, रूपेश कुमार, सागर कुमार एवं महावीर मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे!
इस अवसर पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू को भी एक सद्भावना मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया !




