Breaking News Latest News झारखण्ड

इंसाफ और शांति का पैगाम देता है मोहर्रम : शिल्पी नेहा तिर्की

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि हमारे समाज में सभी धर्मों का हर एक त्योहार कोई ना कोई ऐसा संदेश देता है जो सभी के लिये बहुत अधिक महत्वपूर्ण है और यदि हम धर्म में बताये हुए मार्ग पर चले तो हम सभी के बीच कहीं, कभी कोई मतभेद पैदा ही नहीं हो सकता.
चान्हो प्रखण्ड के सोनचीपी में आयोजित मोहर्रम मेला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्रीमती तिर्की ने कहा कि विशेष रूप से मोहर्रम, इंसाफ और शांति का पैगाम देता है. आज के कार्यक्रम में चान्हो प्रखण्ड के प्रमुख कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या ग्रामीणों ने भाग लिया.

 

Leave a Reply