Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष ने ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा आज बहुबाजार स्थित ब्लाइंड स्कूल संत माइकल स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर अपने चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के बीच स्नैक्स, चॉकलेट व केक खिलाकर मुस्कान बांटा और उनके साथ बात की। क्लब के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ वक्त बिताकर काफी अच्छा लगा, बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया। हमारे क्लब के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास निरंतर किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने पर सचिव मनोज मिश्रा ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल के प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम मे अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,उपाध्यक्ष ख़ुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्र, पीआरओ अल्तमश आलम और स्कूल के प्रबंधन राजकुमार नागवंशी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Leave a Reply