Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

युथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया आयोजित करेगा राष्ट्रीय मोटर बाइकिंग अभियान

राची, झारखण्ड  | जुलाई  16, 2024 ::

युवाओं के बीच रोमांचक खेलो को बढ़ावा देने वाले संगठन युथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया -वाईएचएआई (YHAI) द्वारा लेह लद्दाख में युगल और सोलो बाइकर्स के लिए राष्ट्रीय मोटर बाइकिंग अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में लेह लद्दाख के सबसे आकर्षक गंतव्य शामिल हैं, जैसे कि पांगोंग झील, चांगला पास (17,688 फीट), नुब्रा घाटी, श्योक घाटी, खारदुंग ला पास (17,982 फीट), विभिन्न मठ, संगम, मैग्नेटिक हिल, हॉल ऑफ फेम, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, और अधिक।

इस आयोजन में भाग लेने के लिए सीटे 22 जुलाई, 27 जुलाई, 1 अगस्त, 6 अगस्त, 11 अगस्त, 16 अगस्त, 21 अगस्त, 26 अगस्त, 31 अगस्त, 5 सितंबर, और 10 सितंबर 2024 के लिए उपलब्ध हैं।

अधिक जानकारी के लिए, स्टेट चेयरमैन शिवेन्द्र दुबे से सम्पर्क किया जा सकता है या ये आयोजन और इसी तरह के अन्य आयोजनों की जानकारी www.yhaindia.org पर लॉग ऑन करके प्राप्त की जा सकती है.

Leave a Reply