Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

वन महोत्सव के तहत सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू में पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जुलाई 06, 2024 ::

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में रिलेशंस के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने 51 पौधे लगाकर उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी लिया। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाया। जिसमें बच्चों ने एक साथ मिलकर प्रकृति की रक्षा हेतु संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपर वाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत समेत सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू कि प्राचार्या सुतापा भट्टाचार्य, मोहम्मद आमिर सोहेल, पल्लवी कुमारी, स्वेता परिधा, अंकिता चौरसिया, रश्मि कुमारी, पूजा कुमारी, रिया भारती, ऋतु कुमारी, लक्ष्मी बारला समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने कहा कि प्रकृति की रक्षा हेतु अब हम सभी को आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत युद्ध स्तर पर पौधारोपण कर उनकी सेवा और देखभाल कर अपनी प्रकृति को हरा भरा करने में हम सभी को अब आगे आने की जरूरत है।

 

 

 

Leave a Reply