Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी महाविद्यालय राँची मे टेलीविजन एवं रेडियो न्यूज रीडिंग कार्यशाला 12 जुलाई को

राची, झारखण्ड | जुलाई 06, 2024 ::

मारवाड़ी महाविद्यालय राँची के डिजिटल फोटोग्राफी एवं फ़िल्म निर्माण विभाग द्वारा केवल मारवाड़ी महाविद्यालय के वैसे विद्यार्थियों के लिए, जिन्हें टेलीविजन या रेडियो पर समाचार वाचन में अपना कैरियर बनाना है या न्यूज रीडिंग / ऐंकरिंग में रुचि है अथवा जो समाचार वाचन की बारीकियों को सीखना चाहते हैं, उनके लिए मारवाड़ी महाविद्यालय के डिजिटल फोटोग्राफी एवं फ़िल्म निर्माण विभाग में दिनांक 12 जुलाई दिन शुक्रवार को 10 बजे से 01 बजे तक एक न्यूज रीडिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है।

इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 11 जुलाई तक सुबह 9 से 11 बजे के बीच फोटोग्राफी एवं फ़िल्म निर्माण विभाग में आवेदन के साथ अपने विद्यार्थी परिचय पत्र की फोटो कॉपी लगा कर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। केवल निबंधित विद्यार्थियों को ही कार्यशाला में प्रवेश की अनुमति होगी।

इस कार्यशाला में दूरदर्शन तथा रेडियो से आ रहे वरिष्ठ समाचार वाचक विद्यार्थियों को समाचार वाचन के गुर सिखाएँगे।

 

Leave a Reply