Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जुलाई 04, 2024 ::

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निदेसानुसार पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर आज कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल के शिशु विहार में रिलेशंस के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने 51 पौधे लगाकर उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी लिया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाया। जिसमें बच्चों ने एक साथ मिलकर प्रकृति की रक्षा हेतु संकल्प भी लिया।

मौके पर मुख्य रूप से रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत डी ए वी गांधीनगर शिशु विहार की इंचार्ज डॉ जया जयशावल,साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, रजनी सिंह, निशा वर्मा, सीमा जैन, कृष्णा राय, प्रियंका कुमारी, मधु शर्मा, कुशुम शर्मा, कुशुम झा, अनुप्रिया, ए मनी शर्मा, रागिनी सिंह,अंजना बाला, श्रुति , शिखा समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply