राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::
लायंस क्लब ऑफ राँची कैपिटल के 24वाँ स्थापना समोराह का आयोजन आदिम जाति अनाथाश्रम, निवारनपुर में किया गया जिसमें मनोज गोयल को अध्यक्ष, अनूप अग्रवाल सचिव और सुशील सिंह कोषाध्यक्ष एवम नए पदाधिकारी और निदेशक मंडल की टीम को 01.07.2024 से आरम्भ होने वाले लायनिस्टिक वर्ष 2024-25 के लिए लायन प्रकाश अरोरा ने शपथ दिलवाई । कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के बच्चों को दोपहर का भोजन करा के की गई । पूर्व अध्यक्ष पंकज मिढा ने बताया जैसा कि लायंस क्लब समाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है इसलिए इस नए सत्र के आगाज़ के साथ ही आश्रम के बच्चों के लिए क्लब द्वारा स्पोर्ट्स किट एवम स्कूल बैग उपलब्ध कराए गए अथवा आने वाले समय पर टीम कैपिटल अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह करती रहेगी ।



