राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 ::
सैंट ज़ेवियर्स कॉलेज राँची में शनिवार को गणित और सांख्यिकी विभाग और आई॰ क्यू॰ ए॰ सी॰ और झारखंड सांख्यिकी सोसाइटी के संयुक्त डॉ॰ प्रो॰ प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्म दिन के अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “सांख्यिकी क्यों” था। जिसके माध्यम से सांख्यिकी के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में क़रीब 200 छत्रों ने भाग लिया। संगोष्ठी की शुरुआत मुख्य अतिथि और बाक़ी वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
स्वागत भाषण में गणित और सांख्यिकी विभाग के मुख्य डॉ॰ रमन कुमार दास ने सबको अपने विभाग के इतिहास और सफलता के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो॰ डॉ॰ के.सी प्रसाद ने भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यकीविद डॉ॰ प्रो॰ प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान के बारे में बताया और इस तरह के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ॰ फ़ा॰ नाबोर लकड़ा ने समाज में सांख्यिकी के महत्व को दर्शाते हुए आम जीवन में उसका उपयोग बताया। उन्होंने सभों को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए और हमारे दिमाग में महान दृष्टिकोण और मिशन को प्रज्वलित करने का एक मंच बनने देना चाहिए। इनके साथ उपस्थिस अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माननीय अतिथि बिरसा आग्रिकल्चर महाविद्यालय के उप प्रो॰ एन सी दास ने अपनी नयी किताब “इंटरप्रेनयूरियल डिज़ाइन फॉर स्टार्ट-ऊप्स” का विमोचन भी किया। सांख्यिकी विभाग के छत्रों ने सांख्यिकी विषय के समक्ष एक नाट्य प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप के महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० फा० नाबोर लकड़ा एस जे, उप प्रधानाध्यापक डॉ० फा० प्रदीप कुजूर एस जे, के साथ विभाग के मुख्य आर० के दास, जे एस एस सचिव एस डी सिंह जी , एन एस एस ओ के उप निर्देश रोशन लाल मीना , मनोवैज्ञानिक डॉ॰ गोविंद पी शर्मा ,बिरसा आग्रिकल्चर महाविद्यालय के शिक्षक और एन एस ओ की टीम मौजूद थी।




