Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

2500 भक्तों ने लिया श्री चैती दुर्गा मंदिर का प्रसाद

राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 :: भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में पिछले कई वर्षो से शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। 2500 से ज़्यदा भक्तजनों ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया और भुताहा तालाब में लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा में खिचड़ी,अचार, चिप्स आदि का वितरण किया गया।

इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जय कांत चौधरी, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक,अभिषेक रजक(बाबू), प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा आदि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply