
राची, झारखण्ड | जून 28, 2024 ::
हजारीबाग के कार्मल स्कूल में आयोजित cisce जोनल कराटे चैंपियनशिप में रांची से भाग लिए बिशप स्कूल के प्रीत सोनी ने 50-54 किलो वजन वर्ग के कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर रांची का नाम रोशन किया।
लगातार तीन राउंड खेल कर तीनों राउंड में उम्दा प्रदर्शन कर प्रीत सोनी ने फाइनल राउंड में क्वालीफाई किया। फाइनल राउंड में खूँटी के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
प्रीत के इस उपलब्धि पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा बिशप स्कूल प्राचार्य आई ए जैकप खेल शिक्षक प्रताप तिर्की आदि ने बधाई।
शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि प्रीत सोनी ने जिस प्रकार से अपना प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है आगामी आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में उसका चयन किया है। जिसमें वह झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।




